कांगड़ा : लोगों को घर द्वार पर बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल हमेशा तत्पर : डॉ राजेश शर्मा
![Shri Balaji Hospital is always ready to ensure that people can get better treatment](https://www.firstverdict.com/resource/images/news/image18846.jpg)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा प्रदेश का ऐसा स्वास्थ्य संस्थानों है, जहां पर आधुनिक के साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला स्वास्थ्य की बात करें, तो इस दिशा में भी श्री बालाजी अस्पताल की ओर से नारी शक्ति की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला डॉक्टरों के होने से महिलाएं अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर बात कर पाती हैं, इन मूलमंत्र को समझते हुए श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अस्पताल में गाइनोकॉलेजिस्ट के साथ चाइल्ड स्पेशलिस्ट व एनेस्थीसिया विभाग में महिला डॉक्टर तैनात की है।
डॉ. राजेश का मानना है नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे हैं, पर हमारे समाज में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन को ये लगता है कि जब सामने महिला डॉक्टर होगी, तो अपनी समस्याएं खुल कर उनसे बता पाएंगी। ज़्यादा अच्छे से अपनी बात को समझा पाएंगी। इसलिए अत्याधुनिक सुविधा से लैस श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ये फैसला लिया गया कि एक महिला डॉक्टर की देखरेख में प्रसव के दौरान प्रसूता कंफर्टेबल महसूस करती है। गाइनोकॉलेजिस्ट डॉ दिव्या वर्मा एक कुशल गाइनोकॉलेजिस्ट है। डॉ दिव्या टांडा मेडिकल कॉलेज व फोर्टिस चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पिडियाट्रिशियन डॉ अमन प्रीत कौर अमृतसर से एमडी है। ये चंडीगढ़, रोपड़ व भटिंडा के अस्पतालों में सेवाएं दे चुकी हैं।
इसी तरह एनेस्थीसिया विभाग से डॉ श्वेता अडांगले मुंबई से एमडी है और सिंगापुर में इन्होंने फैलोशिप की है। डॉ राजेश ने कहा कि कांगड़ा जिला के लोगों के इलाज के चंडीगढ़ का रुख न करना पड़े। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है। लोगों को घर द्वार पर बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा सदैव आगे रहा है।