हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन की बैठक 13 फरवरी को आयोजित
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन की बैठक 13 फरवरी शनिवार को नालागढ़ एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक मन्दिर परिसर में आयोजित की जा रही है। अर्की यूनिट अध्यक्ष बलबीर चौधरी व जिला सचिव रघुनाथ शर्मा ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि यह बैठक 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों के वितिय लाभ जो कि 2015 से पेंडिंग पड़े है उसके बारे गम्भीर चर्चा की जाएगी ।इसके अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा कर उनके समाधान बारे रणनीति बनाई जाएगी। जिला सोलन के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारीयो से इस बैठक में पहुंचने की अपील की गई है ताकि सभी अपने अपने विचार व समस्या बैठक में रख सके व उनपर मंथन कर समस्याओं का समाधान कर सकें।
