हिमाचल : 815 अस्पतालों में आज नहीं होंगे टेस्ट और एक्स-रे
( words)
** अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट न होने पर काम किया बंद
** 700 अस्पतालों में 12 बजे के बाद पैथोलॉजी टेस्ट
** 115 अस्पतालों में एक्स-रे नहीं होंगे
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में आज से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। इससे 700 अस्पतालों में 12 बजे से पैथोलॉजी टेस्ट और 115 अस्पतालों में दोपहर से एक्स-रे नहीं होंगे। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद प्राइवेट क्रसना लैब टेस्ट करती है।