CSIR-IHBT ने ओडिशा में CSIR स्मार्ट विलेज मिशन गतिविधियों के उद्घाटन कार्यक्रम में लिया भाग
ओडिशा-सीएसआईआर-इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईएचबीटी) ने ओडिशा के कुंसुनपुर गांव में सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन गतिविधियों के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सीएसआईआर आईएचबीटी द्वारा विकसित विभिन्न प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें कुपोषण से लड़ने के लिए फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ, फ्लोरल आर्टिफैक्ट्स, हस्तशिल्प और मधुमेह उत्पाद जैसे शहद, वे पॉलन और अन्य मूल्य वर्धित उत्पाद शामिल हैं। इस अवसर पर, सीएसआईआर आईएचबीटी द्वारा विकसित पोषण मैत्री किट, जो प्रोटीन और आयरन से फोर्टिफाइड खाद्य उत्पादों का एक संग्रह है, को कुंसुनपुर गांव की महिलाओं को वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, सीएसआईआर आईएचबीटी टीम ने गांव के लोगों के लिए एक जागरूकता और बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया। सीएसआईआर-आईएचबीटी टीम ने स्थानीय प्रशासन और कुंसुनपुर गांव के लोगों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
