हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ इंटक, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 7 अप्रैल को
हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ, इंटक की आम सभा की बैठक 7 अप्रैल को होगी। यह बैठक प्रातः 10:30 बजे धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव भी करवाए जाएंगे। इस आम सभा की बैठक में महासंघ इंटक की क्षेत्रीय इकाइयों के प्रधान, महासचिव एवं डिपो में स्थित प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभी क्षेत्रों से पाँच-पाँच सदस्य भी उपस्थित होने चाहिए।
इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रों को अपने-अपने क्षेत्र की सदस्यता एवं कार्यकारिणी का पूर्ण ब्यौरा भी तैयार करके बैठक में साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अपने-अपने क्षेत्र के बैनर भी साथ लेकर आएं। राष्ट्रीय इंटक तथा भारतीय राष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी महासंघ सहित अन्य सभी देय शुल्कों की सूचना भी बैठक से पहले उपलब्ध करवा दी जाएगी। सभी क्षेत्र बैठक से पूर्व इसका भुगतान सुनिश्चित कर लें। आम सभा के आयोजन के लिए आवश्यक इंतजाम धर्मशाला क्षेत्र द्वारा किया जाएगा।
