हिमाचल: आर्थिक संकट के बीच राज्य युवा बोर्ड उपाध्यक्ष के लिए बनेगा 21 लाख से कार्यालय
( words)
प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर सरकार जहां संसाधनों की कमी का हवाला दे रही है, वहीं दूसरी ओर बोर्डों और निगमों में नियुक्तियों तथा सुविधाओं पर खर्च को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में सरकार ने छत्तर सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिनके लिए एक नया कार्यालय तैयार किया जा रहा है।
जिस पर लगभग 21 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्यालय इंदिरा गांधी खेल परिसर में बनाया जाएगा। वहीं अब सरकार के इस फैसले पर सवाल उठने लगे है कि जब खेल विभाग प्रदेश में खेल मैदानों और आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए बजट की कमी का हवाला देता है, तो उपाध्यक्ष के लिए बनाए जा रहे दफ्तर पर लाखों रूपए कहां से खर्च किए जा रहे है।
