हिमाचल: प्रदेश में कल सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं शनिवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। दूसरी ओर ताबो व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 9.4, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.0, ऊना 11.3, नाहन 17.3, केलांग -0.1, पालमपुर 10.5, सोलन 9.2, मनाली 6.5, कांगड़ा 13.0, मंडी 12.9, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.5, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 9.3, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 7.0, रिकांगपिओ 6.5, बरठीं 13.6, पांवटा साहिब 18.0, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.4 व बजौरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 31.8, बिलासपुर में 30.9, कांगड़ा में 30.0, नाहन में 27.7, धर्मशाला में 27.1, सोलन में 25.0, मंडी में 24.8, शिमला में 21.8, मनाली में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
