हिमाचल: 21 अक्तूबर को उच्च क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें दिवाली तक कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में दिवाली तक मौसम साफ रहेगा। 21 अक्तूबर को किन्नौर, लाहौल-स्पीति चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में ठंडक कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 अक्तूबर तक शुष्क माैसम बने रहने की संभावना है।
उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में 21 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम 23 अक्तूबर तक साफ रहेगा। वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, भुंतर 10.8, कल्पा 5.5, धर्मशाला 12.1, केलांग 1.1, सोलन 12.0, मनाली 7.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 14.5, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 15.9, कुफरी 12.3, कुकुमसेरी 2.4, नारकंडा 9.7, भरमाैर 11.5, रिकांगपिओ 9.4, बरठीं 16.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.5, ताबो 3.6, नेरी 17.7 व बजाैरा में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
