हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर नियुक्तियां पूर्णकालिक आधार पर की जाएंगी। पात्र महिला उम्मीदवार 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है। बता दें कि चयनित नर्सों को हर महीने पचीस हजार रुपये (5 साल की अवधि तक) का फिक्स वेतन मिलेगा ।
इस भर्ती के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या जीएनएम (GNM) डिप्लोमा होगा साथ ही उम्मीदवार का एचपीएनआरसी (HPNRC), शिमला में पंजीकृत होना अनिवार्य है। और केवल हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी जिसमे न्यूनतम आयु 21 वर्ष, अधिकतम आयु 45 वर्ष है। साथ ही एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC), दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर लॉग इन करें। फिर होमपेज पर मौजूद 'Assistant Staff Nurse Recruitment 2026' के लिंक को चुनें। 'New Candidate' के रूप में पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी जनरेट करें। लॉग इन कर अपनी निजी व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट स्कैन कर अपलोड करें। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें।
