सुंदरनगर में टिप्पर और ऑल्टो की भिड़ंत, पांच लोग घायल
मंडी जिला के सुंदरनगर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर जयदेवी गुरुद्वारे के समीप टिप्पर और ऑल्टो टैक्सी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घायलों की पहचान हेतराम (25) निवासी सेरी पांगणा करसोग, हिमांशु (16), बसंतु देवी (70), प्रेमलता (42) और बालक राम (48) निवासी सुई पांगणा करसोग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर HP-31D-1429 और ऑल्टो टैक्सी के बीच यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी
