नशे की रोकथाम के लिए हिन्दू तन मन संगठन बनाएगा टास्क फ़ोर्स: रविन्द्र चंबियाल
देहरा उपमंडल के तहत सुनहेत में सोमवार को हिन्दू तन मन संगठन के सूचना विभाग प्रमुख व जिलाध्यक्ष कांगड़ा रविन्द्र चंबियाल ने कहा कि हिमाचल में बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए अब इनका संगठन फील्ड पर उतरने जा रहा है। हिन्दू तन मन संगठन जल्द इसकी रोकथाम के लिए टास्कफोर्स का गठन करेगा । संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चंबियाल ने यह बड़ा ऐलान किया है इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि संगठन कुछ मुख्य उद्देश्यों पर काम कर रहा है, जिसमें समाज को सनातन धर्म, धार्मिक शिक्षा, योग शिक्षा, ध्यान के बारे में जागरूक करना और उन्हें शिक्षित करना, समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना, युवाओं के विकास के लिए सद्भावना पैदा करना और खेलों को बढ़ावा देना, समाज को गौ संरक्षण, गौ पालन एवं पशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंदों की देखभाल और मदद के लिए वृद्धाश्रम, अनाथालय, अस्पताल का दौरा, हिमाचल में छोटे बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करना और बच्चों को मोबाइल की लत से बाहर निकालने में मदद करना, विश्व एवं समाज में शांति, सद्भाव एवं सद्भावना हेतु नुक्कड़ सभाएं, सामाजिक बैठकें, समन्वय बैठकें, यज्ञ, सत्संग आदि का आयोजन करना, पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए समाज को प्रोत्साहित करना। वृक्षारोपण, स्वच्छता जैसे कार्य कर रहे हैं,लोक परंपराओं, लोक गीतों, पारंपरिक खाद्य पदार्थों/खाद्य पदार्थों, पारंपरिक अनाज, पारंपरिक वेशभूषा, पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र, पारंपरिक खेती आदि के बारे में समाज को जागरूक करना और उनके संरक्षण के लिए काम करना, समाज के गरीब, पिछड़े, वंचित, शोषित और दलित लोगों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करना, उन्हें जन कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना कि योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे सहित विभिन्न विषयों पर कार्य किया जाएगा।
