इंदौरा : दीणी लारथ स्कूल में मनाया गया बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीणी लारथ में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल देवेेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन उपस्थित रहे।
स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार व समस्त अध्यापकों तथा छात्रों ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत का मंचन किया गया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी का दिल जीत लिया।
वहीं, मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने मंच पर अनेक राज्यों की वेशभूषा तथा ऐतिहासिक नृत्य शैली प्रस्तुत की और सभी के दिलों को जीत लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, प्रधान भोपाल कटोच, कर्ण सिंह,मनोहर पिंकी, किरण बाला, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सिकंदर सिंह, बीडीओ इंदौरा सुदर्शन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
