इंदौरा : लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटा भाजपा मंडल इंदौरा
भाजपा मंडल इंदौरा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। चुनावों के मद्देनजर रखते हुए बैठकों का दौरा शुरू कर दिया है। इसी संदर्भ में आज इंदौरा विधानसभा के ग्राम केंद्र बड़ुखर की बैठक मंडल महामंत्री इंदौरा हरदीप जसरोटिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व विधायक रीता धीमान, मंडल के सभी पदाधिकारी, मंडल विस्तारक, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व अन्य भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इस बार हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। पार्टी कार्यकर्ता कांगड़ा लोकसभा सीट पर पिछली बार की तरह इस बार भी प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे।
