इंदौरा : चंचल कटोच बने हिमाचल यूथ कांग्रेस के रिसर्च एंड यूथ पॉलिसी विंग के वाइस चेयरमैन
( words)
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के चंचल कटोच को हिमाचल यूथ कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिली है। इन्हें हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस रिसर्च एवं यूथ पॉलिसी विंग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। चंचल कटोच कॉलेज समय में धर्मशाला कॉलेज में एनएसयूआई के महासचिव रहे और अपने छात्र जीवन से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।
चंचल 2011 से 2015 तक युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव रहे। 2016 से 2019 तक युवा कांग्रेस हिमाचल के महासचिव रहे। इसके बाद फिर 2022 से लेकर 2023 तक यूथ पॉलिसी और रिसर्च बिंग के चीफ कोर्डिनेटर रहे। अब इन्हें युवा कांग्रेस के रिसर्च और यूथ पॉलिसी विंग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
