इंदौरा: काटे गए खैर के पेड़ों की ठेकेदार के पास है परमिशन : रेंज ऑफिसर
-शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारी
-कहा, पहले लेबर न होने के कारण नहीं हुई थी पेड़ों की शिलाई
-लेबर मिलने पर ठेकेदार द्वारा अब करवाया जा रहा यह काम
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ठिठोली गांव के लकड़ी के ठेकेदार सुरिंदर कुमार के खिलाफ वन विभाग को शिकायत मिली थी कि उन्होंने बिना अनुमति के लाखों रुपये के खैर के सैकड़ों पेड़ों को काट दिया है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंज ऑफिसर अभिनव ठाकुर मौके पर जायजा लेने पहुंचे।
रेंज अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार के पास खैर की लकड़ी को डंप करने की परमिशन है, जो कि डीएफओ द्वारा दी गई है। ठेकेदार के पास लेबर न होने के चलते पेड़ों की शिलाई नहीं हो पाई थी। अब लेबर मिलने पर ठेकेदार द्वारा शिलाई करवाई जा रही है। ठेकेदार ने अनुमति लेकर ही पेड़ों की कटाई-शिलाई की है।
