इंदौरा : नूरपुर पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टे के साथ दबोची महिला तस्कर
( words)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाए गए नशे के अभियान के तहत डमटाल पुलिस द्वारा 10 ग्राम चिट्टे सहित महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल थाना पुलिस द्वारा छन्नी में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें नंदिनी पत्नी सुभाष निवासी गांव छन्नी तहसील इंदौरा के कब्जे से 10.0 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
