इंदौरा : मिनर्वा कॉलेज में प्रशिक्षुओं को बताई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की खूबियां
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. चमन लाल बंगा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने व्याख्यान में बीएड के विद्यार्थियों को ज्ञान कौशल और सकारात्मक सोच व दृष्टिकोण रखने की सलाह दी, ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। व्याख्यान के दौरान उन्होंने बीएड के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कुछ जानकारियां साझा की।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अपनी संस्कृति की समृद्धि को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हमें भरसक प्रयास करने चाहिए। व्याख्यान के दौरान छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा उनको स्मृति सिन्हा देकर सम्मानित किया गया।
