इंदौरा : नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की संपत्ति जब्त
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाए नशे के खिलाफ अभियान के तहत 16 मार्च, 2023 को पुलिस थाना इंदौरा के अधीन एसडीएम ऑफिस इंदौरा के नजदीक नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर एच पी 12 जे 7996 में सवार अमन कुमार पुत्र चंदन सिंह व एक नाबालिग के कब्जे से 260 ग्राम हीरोइन बरामद की थी। मामले में थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 42/23 धारा 21-25-29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों से पूछताछ कर व अन्य तथ्यों के आधार पर या पाया गया कि चिट्टे की खेप सोनू पुत्र श्यामलाल को दी जानी थी, जिस पर आरोपी सोनू पुत्र श्यामलाल को 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन आरोपियों ने हीरोइन मंगा सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी कपूरथला, पंजाब से खरीदी थी। इस पर जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने 18 मार्च 2023 को उपरोक्त मंगा सिंह के किराए के मकान मोहल्ला चंदन नगर जिला जालंधर पंजाब में छापामारी करके आरोपी के कब्जे से 9 किलो 514 ग्राम चूरा पोस्त व 223000 नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियोग में आरोपियों की संपत्ति की वित्तीय जांच नियमानुसार अमल में लाई गई, जिसमें आरोपी सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी गांव गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की 5844818 मूल्य की चल व अचल संपत्ति को जब्त करके आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया गया, जिस पर सक्षम अधिकारी ने 2 जनवरी के आदेशों द्वारा उपरोक्त संपत्ति के जब्ती संबंधी आदेश की पुष्टि की है।
