इंदौरा : अरनी यूनिवर्सिटी के कुलपति पर हुए हमले के मामले में तीन गिरफ्तार
अरनी यूनिवर्सिटी चांसलर विवेक सिंह पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला गत 1 जनवरी का है, जिसमें अर्नी यूनिवर्सिटी चांसलर विवेक सिंह ने इंदौरा थाना में उन पर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें इंदौरा के जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार मिन्दा वह अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि जब वह पठानकोट से वापस आ रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी को रोककर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना इंदौरा में दर्ज मामले के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच कर उसमें आए आरोपियों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
