इंदौरा: मंड क्षेत्र के युवाओं ने मणिमहेश यात्रियों के लिए राख में लगाया लंगर
( words)
इंदौरा के मंड क्षेत्र के युवाओं द्वारा चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर पड़ते नरोला(राख) में मणिमहेश की यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों के लिए पांचवा वार्षिक लंगर लगाया गया है। जानकारी देते हुए लंगर कमेटी के आयोजको दिनेश कोको, मुकेश, अजय, शेखर शर्मा व विनोद कुमार आदि ने बताया कि यह लंगर युवा शक्ति व मंड क्षेत्र की जनता के सहयोग से लगाया गया है। लंगर का शुभारंभ 22 अगस्त को किया गया था जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। चाय पकोड़ा व लंगर व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों के लिए विश्राम करने और सामान्य दवाइयों का भी पूरा प्रबंध किया गया है। यात्रियों के लिए 24 घण्टे लंगर का प्रबंध है।
