इंदौरा/जवाली : मुझ पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक नहीं हुई सख्त कार्रवाई : गगन
जवाली के चलवाड़ा में 29 दिसंबर को गगन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। गगन का कहना है कि मामले में अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि 29 दिसंबर को जब वह अपने खेतों में गेहंू की फसल को पानी लगा रहा था, तो गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बेटे ने घर आकर मुझे बताया उसके साथ किसी ने हाथापाई की है। जब गगन सिंह अपने खेतों में जा रहे थे तो हमलावर ने उस पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें छुड़ाया गया व उपचार के लिए ज्वाली अस्पताल ले गए। जहां पुलिस द्वारा गगन सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। गगन ने कहा कि उन पर तीन लोगों ने हमला किया था, किंतु मामला एक व्यक्ति पर ही दर्ज हुआ है। मामले में आगामी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जवाली विरी सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है व अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा है। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
