बद्दी : पुलिस महानिरीक्षक ने किया नालागढ़ घटनास्थल का दौरा
नालागढ़ में गोली कांड के बाद परिस्थितियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महा निरीक्षक
सचिन बैंसल। बद्दी
नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड के बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक पीडी प्रसाद ने जिला पुलिस बद्दी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालागढ़ में हुए आरोपी के ऊपर हमले की घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की व पुलिस को उचित कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस निरीक्षक पुलिस लाइन किशनपुरा गए और वहां पर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस महानिरिशक पीडी प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का औपचारिक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।इस मौके पर एसपी बद्दी मोहित चावला, एडिशनल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, डीएसपी अमित यादव, डीएसपी नवदीप सिंह, साहिल अरोड़ा व सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
