कुनिहार: खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल ने पंचायतो के प्रधान के साथ की परिचय बैठक
( words)
विकास खण्ड कुनिहार में खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल (आईएएस) ने अपना कार्य भार संभालते ही आज विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत सभी पंचायतो के प्रधान/उप प्रधानों के साथ परिचय बैठक की। बैठक में विकास खण्ड के अंर्तगत विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ जिंदल ने प्रधानों को पंचायतो में आ रही किसी भी तरह की समस्या को निसंकोच सांझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे जल्द सभी पंचायतो का दौरा करेगी व ग्रामीण परिवेश की पंचायतो की कार्य शैली को देखेगी। इस परिचय बैठक में खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल, एलएसईओ बलविंदर कौर, अनिल चौहान सहित कार्यालय स्टॉफ व विभिन्न पंचायतो के प्रधान, उप प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
