उलेहड़ियाँ पंडोरी छिंज मुकाबले का फाइनल ईरान के पहलवान मिर्जा ईरानी ने जीता
मंड एरिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित हिमाचल के गांव उलेहड़ियाँ तथा पंजाब के गांव पंडोरी द्वारा संयुक्त रूप से मनाई जाने बाली उलेहड़ियाँ -पंडोरी छिंज मेले का आज समापन हुआ । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवानों सहित उत्तर भारत पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर देहली हिमाचल के लगभग 500 से ऊपर पहलबानो ने भाग लिया । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवान मिर्जा ईरान सहित मुकेश पठानकोट, सुख बबेहाली, सहबाज कोहली, रोहित मुकेरियां सागर गुरदासपुर, गुरदेव सिंबली, रिंकू स्वार जैसे नामी पहलवान की कुश्तियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। पहले से ही तय कुश्ती का मुख्य मुकाबला विदेशी पहलवान मिर्जा ईरानी और भोला वारन के बीच हुआ जिसमे 25 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद प्वाइंट सिस्टम को अपनाया गया जिसमे मिर्जा ईरानी ने अपने दांव में भोला वारन को फसाकर पहला प्वाइंट लेकर रुमाली खिताब पर कब्जा किया।
दूसरे बड़े मुकाबले में रंजीत खत्री और कोहली अखाड़े के परवीन के बीच मुकाबले में परवीन ने रंजीत को चित कर छोटी रूमाली का खिताब अपने नाम किया। कमेटी प्रधान विनोद कुमार शर्मा ने कमेटी मेंबर्स संग विजेताओं को नगद राशि उपहार और नोटों का हार पहनाकर समान्नित किया । कमेटी द्वारा छिंज मेले में लगभग लाखों की राशि और स्टील और पीतल के बर्तन, साईकल आदि पहलवानों को इनाम के रूप में दिए गए । इस मेले में दर्शन और रामजी द्वारा रेफरी का रोल सहित छिंज कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा उप प्रधान जय दीप सिंह, विजय, अनिल कुमार, जोगिंदर पाल , गोपाल ठाकुर , सुखराज , रणवीर सिंह काला , मुन्ना पंडोरी और कमेटी मेंबर्स का छिंज मेले को सफल बनाने में सरहनीय योगदान रहा ।
