कुनिहार: पेंशनर्ज एसोसिएशन के प्रधान बने जगदीश सिंह
( words)
कुनिहार पेंशनर्ज एसोसिएशन के 2021-23 के चुनाव वरिष्ठ नागरिक भागमल तनवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस दौरान बैठक में सर्व सहमति से जगदीश सिंह को प्रधान, चेत राम भारद्वाज को महासचिव व ज्ञान जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इन पदाधिकारियों द्वारा पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव से पहले, पूर्व कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष द्वारा आज तक के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।