डीएवी अंबुजा की जाहनवी राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में लेगी भाग
( words)
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट की छात्रा जाहनवी ठाकुर का चयन 28वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जाहनवी ने वरिष्ठ वर्ग की साईटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें उसके राष्ट्रीय स्तर पर चयन से सभी अध्यापक वर्ग और परिवार के सदस्य हर्षित है। जाहनवी के माता-पिता भी अध्यापक है और अपनी बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्न है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने जाहनवी की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का सदैव प्रयत्न करना चाहिए।
