शिमला : जयराम ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का पुनः मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार पदभार ग्रहण किया। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री आज देहरादून में व्यक्तिगत रूप से पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।