जयसिंहपुर: लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता : देवेंद्र राणा
पंचरुखी जोन की बैठक आज होटल पीक बाऊंड में देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें रवि धीमान ब विस्तारक सतीश राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में देवेेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दें और एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। राणा ने कहा कि आज पूरा विश्व मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित है चाइना जैसा देश भी आज मोदी की अगुवाई में भारत की तरक्की की सराहना करता हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि धीमान, घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश राणा, विस्तारक विधानसभा स्वरूप डोगरा, मंडल महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पार्टी के बूथ अध्यक्ष बूथ पालक जॉन के पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
