जयसिंहपुर : केसीसी बैंक ने तलवाड़ झूंगा देवी में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर
( words)
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की अपर लंबागांव शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से गांव तलवाड़ झूंगा देवी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें शाखा प्रबंधक साहिल जैन ग्राम पंचायत प्रधान रेनू वार्ड सदस्य स्वर्ण देवी रिशला डोगरा अनिता कुमारी बीडीसी तथा वेटरनिटी हॉस्पिटल तलवाड़ से डॉक्टर सुनीत राणा असिस्टेंट विनय शर्मा ग्रामीण रोजगार वर्कर नेहा एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। इसमें एसएचजी लोन, कृषि लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा एटीएम फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर आरबीआई द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में भी बताया गया।
