जयसिंहपुर: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खुशी धीमान ने मारा गोल्डन पंच
( words)
-सेजल मेहरा ने कांस्य पदक हासिल कर चमकाया प्रदेश का नाम
-जयसिंहपुर उप मंडल के आलमपुर की हैं दोनों बेटियां
हरियाणा के करनाल में चल रही लड़कियों की अंडर-17 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर उप मंडल के आलमपुर की खुशी धीमान ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, इलाके की ही सेजल मेहरा ने कांस्य पदक हासिल किया है।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर दोनों बेटियों ने अपने प्रदेश, इलाके और माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जनवरी तक किया जा रहा है। खुशी धीमान ने गोल्ड मेडल जीतने का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के साथ कोच स्वरूप सिपहिया और डीपीई अवनीश कुमार को दिया है।
