जयसिंहपुर : पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स ने सरकार से मांगी स्थाई नीति
हिमाचल प्रदेश पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर संगठन के सचिव सुमित कुमार ने कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि शिक्षा विभाग में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में करीब 7000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं। ये कर्मचारी सुबह 8:30 बजे से 3:30 बजे तक सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि इनके लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकतर कर्मचारी विधवा, विकलांग, अनाथ व अति निर्धन परिवारों से संबंधित हैं, अधिकतर कर्मचारी 40 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के हैं, जिन्हें सरकार समय रहते नियमितीकरण का लाभ दे। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मिडल स्कूलों में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर को सैलरी दी जाए।
