जयसिंहपुर: आलमपुर से शुरू किया हर घर तिरंगा झंडा अभियान
** आलमपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा झंडा रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज आलमपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जयसिंहपुर भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा अभियान के तहत जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, पूर्व जयसिंहपुर विधायक रविंद्र रवि धीमान के नेतृत्व में आलमपुर बाजार में हर कार्यकर्ता ने हाथ में तिरंगा झंडा फहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है और जयसिंहपुर का कार्यकर्ता पूरे देशभक्ति के जज्बे के साथ 112 बूथ पर यह कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है और हर व्यक्ति तिरंगा फहराते हुए गौरवान्वित महसूस करता है। इसलिए हर घर तक तिरंगा पहुंचे इसकी व्यवस्था करना हर देशभक्त का कर्तव्य है। और हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में तिरंगा झंडा पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
