दर्दनाक हादसा : ITBP जवानों की बस गिरी खाई में, 6 ने गंवाई जान
जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आया है। अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए। जबकि कई जवान जख्मी हुए हैं। इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसारआईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।
चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है 6 जवान शहीद हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है।