जसवां-परागपुर : गंगोट के शिव मंदिर से पैसों से भरा गल्ला ले उड़े चोर
( words)
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती ग्राम पंचायत गंगोट के वार्ड नंबर 1 में स्थित शिव मंदिर में चोरी होने की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के गल्ले को ही उड़ा ले गए हैं। मंदिर पुजारी हरजीत सिंह ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां से गल्ला गायब पाया। पुजारी के मुताबिक गल्ले में 4 से 5 हजार कैश था। चोरी की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मंदिर की स्थापना 2013 में की गई थी, आज पहली बार चोरी की घटना घटी है।
