जोगिंदर नगर : सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने बच्चों को वितरित किए कॉपी, पेंसिल और फल
सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा जोगिंदर नगर द्वारा राजस्थानी बस्तियों में जाकर बच्चों को कॉपी पेंसिल और फल वितरित किए। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने बताया कि बीजेपी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सेवा समर्पण अभियान चला रही है और इसीके तहत हर रोज शहरी, जिला और विधानसभा स्तर पर अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जोगिंदर नगर द्वारा जोगिंदर नगर में स्थापित राजस्थानी बस्तियों में जाकर बच्चों को कॉपी पेंसिल और फल वितरित किए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इस उपलक्ष में बीजेपी तरह तरह के आयोजन कर रही है। इस दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर सहित भाजपा महिला मोर्चा जोगिंदर नगर की सभी सदस्य उपस्थित रही।
