जोगिंदर नगर : राजीव गाँधी स्मारक महाविद्यालय में किया गया चित्र कला और नारालेखन गतिविधि का आयोजन
( words)
शनिवार को राजीव गाँधी स्मारक महाविद्यालय जोगिंदर नगर में रोवर रेन्जर इकाई द्वारा ड्रग चेतना विषय पर चित्र कला और नारालेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिंह मौजूद रही। इस गतिविधि में सिया, शिवानी, सलोनी, अनु, एशिका, शबनम, अभीशेक, शिवानी,प्रियंका ठाकुर, दीक्षा, सुधा और अनु ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रोवर लीडर डा.विशाल, रेन्जर लीडर पूनम, डा.चेतना और डा. पवन कुमार उपस्थित रहे।
