जोगिंदर नगर : माइंड ऑपरेशन अकादमी की श्वेता ठाकुर महिला सैन्य पुलिस में चयनित
** महिला सैन्य पुलिस में चयनित होने वाली एकमात्र हिमाचली महिला
** निदेशक राम प्रकाश बोले, श्वेता की मेहनत और अध्यापकों का परिश्रम लाया रंग
माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदर नगर की छात्रा श्वेता ठाकुर हिमाचल की एकमात्र लड़की है, जिसका महिला सैन्य पुलिस में चयन हुआ है। श्वेता ठाकुर बनेहड़ की रहने वाली है और काफी समय से माइंड ऑपरेशन अकादमी में तैयारी कर रही थी। हाल ही में हुई अग्निवीर की भर्ती में अकादमी से आठ लड़कों का भी चयन हुआ है।
अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हमारी अकादमी सैकड़ों बच्चों का भविष्य संवार रही है। यहां बच्चों को पढ़ने की नई-नई तकनीके, समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग व अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सैन्य पुलिस में चयनित होने वाली श्वेता हिमाचल की एकमात्र लड़की है। यह श्वेता ठाकुर की मेहनत और अध्यापकों के परिश्रम से ही संभव हो पाया है। निदेशक ने श्वेता ठाकुर और अन्य आठ बच्चे, जो अग्निवीर में चयनित हुए हैं, उनको और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।