जोगिंदरनगर: खण्ड स्तरीय एसएमसी ट्रेनिंग कार्यक्रम का बाल विद्यालय में किया गया आयोजन
( words)
स्कूल प्रबन्धन समिति शिक्षा खण्ड दरंग -1 में खण्ड स्तरीय एसएमसी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंदरनगर में किया गया। जिसमें 36 प्राथामिक, 9 माध्यामिक,1 उच्च एवं 8 राजकीय वरिष्ठ पाठशालाओं के एसएमसी प्रधान, 4 पंचायत प्रधान, 2 उपप्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खण्ड परियोजना अधिकारी महेश प्रसाद, उप प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह, स्त्रोत समन्वयक एवं प्रधानाचार्य डा० सुनील ठाकुर ,शाखा प्रबंधक मती सुषमा, जिला परिषद विजय भाटिया, बीआरसी मनोज कटोच व अतुल लखन पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को एसएमसी गठन, कार्य, जिम्मेदारी की जानकारी, न्यू एजुकेशन पोलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
