जोगिंदरनगर : सनातन धर्म सभा के पूर्व प्रधान प्रमोध सिंह भंगलिया का हुआ निधन
( words)
जोगिंदरनगर सनातन धर्म सभा,आर्य समाज एवं शिव भूमि के पूर्व प्रधान 83 वर्षीय प्रमोद सिंह भंगलिया का वीरवार सुबह देहांत हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रमोद सिंह भंगलिया करीब चालीस वर्षों तक सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे है। शिव भूमि में उनके बेटे राजेश पाल भंगालिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रमोद सिंह भंगलिया के निधन पर विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जमवाल, सनातन धर्म सभा और शिव भूमि के प्रधान जुगल किशोर गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राकेश धरवाल, प्रेस क्लब जोगिंदरनगर तथा अन्य व्यापारिक संस्थाओं ने शौक प्रकट किया है।
