जोगिंदरनगर: बन कुटिया बनौण में हुआ कृष्ण जन्म | Mandi News
बन कुटिया बनौणमें चल रही श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म हुआ और खुशियां मनाई गई। बाबा कुटिया बनौण टिकरू में ब्रहमलीन सदानंद गिरी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्व.सांसद राम स्वरूप शर्मा के पुत्र शांति स्वरूप शर्मा व पत्नी खुशबु स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कुटिया में शीश नवाया। कुटिया प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पराशर ने शांति स्वरूप शर्मा व खुशबु स्वरूप शर्मा को सम्मानित किया। कथावाचक पूर्ण चंद मौदगिल ने कृष्ण जन्म की बधाई दी। कथा श्रवण के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथा के दौरान कुटिया के महात्मा शिव शंकर गिरी के साथ बन कुटिया बनौण के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।
Jogindernager Mandi News | Himachal News
