जोगिंदरनगर: 32 बच्चियों को क्लब लगवाएगा सर्वाइकल कैंसर की दूसरी डोज
जोगिंदर नगर/ क्रान्ति सूद
रोटरी क्लब की बैठक रोटरी ऑफिस में असिस्टेंट डिस्ट्रिक गवर्नर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में फरवरी महीने में किए जाने वाले प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की गई व निर्णय लिया गया की 32 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की दूसरी डोज २२ फरवरी को लगनी है। नागरिक अस्पताल जोगिंदरनगर में रोटरी क्लब द्वारा यह डोज बच्चियों को लगाई जाएगी। 25 फरवरी को आईटीआई डोहग में आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रही सब लड़कियां का चेकअप किया जाएगा और उनको दवाइयां भी रोटरी क्लब द्वारा दी जाएँगी । रोटरी क्लब में सम्मलित हुए राकेश चंद ठाकुर को एडीजी ने रोटरी पिन लगा कर समानित किया। बैठक में जोगिंद्रनगर शहर के जाने माने व्यापारी ओम मारवाह और बिजली विभाग से सेवानिवृत एसई. बलराज वर्मा का आभार प्रकट किया, जिन्होंने रोटरी क्लब के कामों से प्रभावित होकर 5200/ और 11000/ रुपए दान स्वरूप दिए। रोटरी क्लब के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय ठाकुर ने बताया कि द्वारा लगाया जाने वाले मेजर सर्जरी कैंप जो कि अप्रैल महीने की 8 और 9 को निर्धारित है की बुकिंग शुरू हो चुकी है, पहले आओ पहले पाओ की नीति पर नाम रिजर्व किए जाने है, जिनको कैंप का लाभ उठाना है वो रोटरी ऑफिस में अपना नाम दर्ज करवा सकता है । बैठक में अजय ठाकुर ,डॉक्टर अनिल चौहान,कर्म चंद ठाकुर, रमेश कुमार पठानिया, एन.आर.बरवाल, राकेश चंद ठाकुर, मेजर ज्ञान चंद बरवाल और अमर सिंह जसवाल व डॉक्टर भाग चंद ठाकुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
