जोगिंदरनगर :दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन
क्रान्ति सूद/जोगिंदरनगर
अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम में औषधीय पौधों को लेकर चल रहा दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम के प्रभारी डा. उज्जवलदीप शर्मा ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीटीएम एग्रीकलचर चौंतड़ा सुनील कुमार द्वारा किसानों को नैचुरल फार्मिंग पर जानकारी दी गई वहीं असिस्टैंट बोटनिस्ट महिमा ठाकुर द्वारा किसानों को हर्बल गार्डन का विजीट करवाया गया। डा. पंकज पालसरा ने औषधियों के घरेलू उपयोग और नुकसान की जानकारी दी। वहीं गार्डन इंचार्ज हर्बल गार्डन बिलासपुर ने पौधों की स्टोरेज सबंधी जानकारी को साझा किया । डा. सौरभ शर्मा ने मार्केटिंग के बारे में बताया। किसानों ने प्रशिक्षण के बारे मे अपना फीडबैक बताया और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीनियर आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर व क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय सुविधा केंद्र नोर्थ जोन (एनएमपीबी) डा. अरूण चंदन ने किसानों का मार्गदर्शन किया और भविष्य में भी किसानों के सहयोग बारे कहा।
