जोगिन्दरनगर : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में मनाया गया विश्व एड्स दिवस
एड्स महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने, बीमारी से पीड़ित लोगों को समर्थन दिखाने और इस बीमारी से जान गंवाने वालों को याद करने लिए हर वर्ष 1दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय एड्स डे मनाया जाता है। इसी के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड एड्स डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वर्ल्ड एड्स डे पर एचआईवी या एड्स के बारे में जागरुकता का प्रतीक "रेड रिबन" को लाइन में खड़े होकर प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार व अन्य अध्यापको के द्वारा विद्यार्थियों को महामारी के फैलने व रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही इस महामारी को लेकर समाज में फैली हुई भ्रांतियों को ना मानने के बारे में भी अवगत करवाया गया।
