जोगिन्दर नगर : खालिस्तानियों के विरूद्ध 15 अगस्त को प्रदेश के हर घर मे फहराया जाएगा तिरंगा-आशा ठाकुर
( words)
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक देशद्रोही सिख फॉर जस्टिस की ओर से हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा न फहराने देने की धमकी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अखंड है व सदैव अखंड रहेगा। उन्होंने कहा की हिमाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है व हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा। 15 अगस्त को प्रदेश के हर घर में खालिस्तानियों के विरुद्ध तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।