जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ग्राम पंचायत दाड़वा में आयोजित किया एफएमसी शिविर
कुनिहार नाबार्ड के सौजन्य से जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक चण्डी द्वारा ग्राम पंचायत दाड़वा के सिम्बल की सैर में एफएमसी शिविर का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से जगदीश सिंह कार्यकारी सहायक व चन्द्रशेखर ने लोगों को बैंक की बचत व ऋण योजनाओं के बारे अवगत करवाया। शिविर में लोगों को अधिकृत संस्थाओं से ऋण लेना, ऋणों की ई एम आई का समय पर भुगतान करना, ऋणों का सही सदुपयोग व क्षमता के अनुसार ऋण लेने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, ए टी एम कार्ड उपयोग करने के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पँचायत दाडवा के प्रधान रमेश चंद, वार्ड सदस्य कृष्णा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता शर्मा ,बबिता, कांता, निर्मला सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
