ज्वालामुखी : घलोड़ा के लोगों को आवारा पशुओं से निजात दिलाए प्रशासन : अतुल चौधरी
( words)
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घलोड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय समाजसेवी अतुल चौधरी की अगुवाई में तहसीलदार ज्वालामुखी के माध्यम से उपमंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि आए दिन जंगली जानवर व बेसहारा गौवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बेसहारा गौवंश से निजात दिलपाई जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़कों पर घूम रहे इस बेसहारा गौवंश को गौ सेंचुरी में भेजा जाए, ताकि उनकी फसलों का बचाव हो सके।
