ज्वालामुखी : दिल्ली कान्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में एनुअल डे की रही धूम
-कार्यक्रम में विधायक संजय रत्न रहे मुख्यातिथि
दिल्ली कान्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न मुख्यातिथि व डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्यतिथि द्वारा माता सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्ववलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में पहले कक्षा नवमीं व दसवीं के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई, उसके उपरांत पहली कक्षा के छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। पांचवीं कक्षा के छात्रों द्वारा नेशनल इंटीग्रेशन, दूसरी कक्षा के छात्रों द्वारा पंजाबी डांस, हिमाचल प्रदेश का नाटी, हरियाणा का फोक डांस, पंजाब का गिद्दा, जम्मू की डोगरी, उत्तराखंड का शरारा सहित अन्य राज्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
वहीं, स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का आने पर स्वागत व अभिनंदन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। वहीं, विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
मुख्यातिथि विधायक संजय रत्न द्वारा छात्रों की बेहतरीन प्रस्तुति देने पर अध्यापकों सहित स्कूल प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। विधायक ने कहा कि एनुअल डे हर एक स्कूल छात्र के लिए खास दिन होता है, जहां बच्चे सीखने के साथ सिखाते भी हंै। बच्चों के लिए यह सबसे बेहतरीन मंच हैं। इस दौरान दिल्ली कान्वेंट स्कूल अंब के प्रधानाचार्य रश्मि राजपूत , सुनहेत से गुंजन परमार, सुरानी से निशित शर्मा, पूर्व प्रधान हिरण प्रदीप मनकोटिया, देहरा कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कर्ण पठानिया, ज्वालामुखी नगर परिषद के मनोनीत पार्षद सुरेंद्र चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।
