ज्वालामुखी: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव ,परिवार ने स्कूल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
खंडियां क्षेत्र में एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र का घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। खुंडियां पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
इस कारण पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र देहरा स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। स्कूल में दो दिन की छुट्टियों के चलते वह अपने माता-पिता के साथ घर आया हुआ था।
शनिवार शाम को जब परिवार के सदस्य उसे कमरे में बुलाने गए, तो वह वहां डबल बेड की चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया गया ।परिजनों ने तुरंत उसे उतारा और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल खुंडियां ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते खुंडियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए। पर उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आरपी जसवाल ने कहा कि शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा की छात्र के पिता ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र ने होस्टल में प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
