ज्वालामुखी: विधायक संजय रत्न विकास एवं चेतना मंच ज्वालामुखी के मुख्य सचेतक
विकास एवं चेतना मंच ज्वालामुखी की बैठक शुक्रवार को ज्वालामुखी में आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर विधायक संजय रत्न को सर्वसम्मति से मुख्य सचेतक, संयोजक फतेह सिंह, प्रीतम चंद शर्मा, सलाहकार राष्ट्रपति अवॉर्डी पूर्व शिक्षा बोर्ड सदस्य सत्य पाल शर्मा, सुखदेव सिंह परमार, एसएस चंबयाल, अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दत्ता, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, होशियार सिंह, अजय कुमार, राजिंद्र राणा, निर्मला राणा, सीमा देवी, महासचिव वीरेंद्र कुमार, सयुंक्त सचिव त्रिलोक ठाकुर, आशु शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण शास्त्री, लेखाकार गीजिंद्र चौहान, मोहिंद्र धीमान, कानूनी सलाहकार मोहिंद्र कुमार, मुकुल शर्मा जनसंपर्क सतीश शर्मा, समाज सेवक डॉ. सुखदेव शर्मा, कुलदीप धीमान, कै. जगत राम, मदनलाल, अवीनेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सूद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में निर्णय लिय गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी मनाने के लिए रविवार को बैठक नर्मदा होटल में आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक संजय रत्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में सभी नए पुराने आजीवन सदस्य बुलाए गए हैं।
