कांगड़ा: महाविद्यालय इंदौरा में नशा निवारण समिति द्वारा मनाया गया एंटी रैगिंग दिवस
( words)
कांगड़ा: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में एंटी रैगिंग और नशा निवारण समिति द्वारा एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता द्वारा की गई। इसमें बच्चों की रजिस्ट्रेशन भी की गई तथा नशा न करने की बच्चों ने को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रैगिंग न करने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ अश्वनी अवस्थी, डॉक्टर अक्षय, प्रोफेसर आरके गुप्ता, डॉक्टर कमल सिंह, प्रोफेसर सुरेश, प्रोफेसर आरती, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर नीरज आदि उपस्थित रहे।
